{"_id":"603a7e7f8ebc3e8c955c0549","slug":"sangh-s-gathering-on-the-banks-of-the-ganges-on-maghi-purnima-ballia-news-vns577171212","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर गंगा किनारे हुआ संघ का एकत्रीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर गंगा किनारे हुआ संघ का एकत्रीकरण
विज्ञापन
बलिया। माघी पूर्णिमा एवं संत रविदास की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा माल्देपुर घाट पर एकत्रीकरण का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक सुभाष, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह व नगर संघ चालक बृजमोहन द्वारा संत रविदास के चित्र के संमुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया।
प्रांत प्रचारक ने माघ की पूर्णिमा व संत रविदास की जयंती की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की साथ ही इस दिन के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व को बताया। कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपनी रचनाओं व कार्यों से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधकर सभी वर्गों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने जीवन भर कर्म को प्रमुखता देने, आंतरिक पवित्रता एवं निर्मलता का जो संदेश दिया, वह मनुष्य जगत को सदा प्रेरित करता रहेगा। संघ प्रार्थना के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य शिक्षक आशीष रहे तथा अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह हरनाम द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येंद्र, मऊ के जिला प्रचारक राजीव नयन, आजमगढ़ के जिला प्रचारक अंबेश, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, अनिल सिंह, मणिराम मिश्र, राजेंद्र पांडेय, रामकुमार, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ. संतोष तिवारी, संजय कश्यप, सत्यव्रत, सत्यमित्र, ओम प्रकाश मिश्र, रुद्र, दीपक अग्रवाल आदि रहे। अध्यक्षता सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह ने किया।