फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sand Artist congratulates President for completion of three-year term

सैंड आर्टिस्ट ने दी राष्ट्रपति को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने की बधाई

Sat, 25 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sand Artist congratulates President for completion of three-year term
राष्टपति रामनाथ कोविंद के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर सैंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने अपने गांव - फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने उनको अनोखे अंदाज में बधाई दी है। जिले के बांसडीह तहसील क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने अपने गांव में रेत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुपम तस्वीर बनाई है। उन्होंने लिखा है कि तीन साल के सफल कार्यकाल के लिए बधाई।
विज्ञापन

रूपेश सिंह ने कहा कि रामनाथ कोविंद देश के प्रथम नागरिक हैं। उन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन से देश को नई दिशा दी है। ऐसे में एक भारतीय नागरिक होने के कारण हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम उनके कार्यकाल को याद करें। रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अनुपम कलाकृति बनाई थी। रुपेश हाल ही में आर्ट कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed