फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Samples were taken from 381 shops in a year, fine of Rs 18.77 lakh was collected

Ballia News: एक साल में 381 दुकानों से लिए नमूने, 18.77 लाख का वसूला जुर्माना

Sat, 29 Mar 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Samples were taken from 381 shops in a year, fine of Rs 18.77 lakh was collected
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक अप्रैल 2024 से अब तक 1897 दुकानों का निरीक्षण एवं 438 स्थानों पर छापा मारा है। 381 नमूने लिए और 18 लाख 77 हजार रुपये अर्थदंड वसूला। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में यह तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई में तेजी लाने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। डीएम ने न्यायालय में लंबित वादों पर प्रभावी पैरवी और प्रचार प्रसार वाहन से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच कराने के लिए कहा। मीट/मछली विक्रेताओं द्वारा मानक का अनुपालन नहीं करने पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि ईट राइट स्कूल के अंतर्गत विद्यार्थियों को खान-पान, साफ सफाई एवं स्वास्थ्यप्रद आहार के विषय में जागरूक किया जाता है। कैंपस के अंतर्गत संचालित कैंटीन में सुरक्षित एवं उचित खाद्य पदार्थ के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में लाएं प्रगति ःबलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चकबंदी लेखपालों से उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों का अंकन डायरी में करवाया जाए। उच्च अधिकारी इसका अवलोकन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed