{"_id":"5ec51f4f8ebc3e90294c3e64","slug":"samples-for-125-suspects-from-hot-spot-areas-ballia-news-vns5257901175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट इलाकों से 125 संदिग्धों के लिए गए हैं सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट इलाकों से 125 संदिग्धों के लिए गए हैं सैंपल
विज्ञापन
हॉट स्पॉट घोषित दुर्जनपुर, मिर्जापुर, पांडेयपुर आदि इलाकों से कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा अब तक 125 संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमप्रकाश ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व करीब 50 लोगों का सैंपल लिया गया था जिसमें पांडेयपुर, मिर्जापुर व दुर्जनपुर के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी फिलहाल तीन दिनों के अंदर और 75 लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है जिसके रिजल्ट का इंतजार है। बताया कि हर रोज गैर प्रांतों से आए कई लोग अस्पताल पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं।
अस्पताल पर अब तक 1875 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। कोटवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचडब्लू राकेश गोंड ने बताया कि अस्पताल पर गैर प्रांत या जिले से आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले लोगों का नाम, पता, उम्र, कहा से आए, वहां क्या काम करते थे आदि विवरण स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। सैंपलिंग टीम में मनान खान, अशोक सिंह, अनूप सिंह आदि रहे।