फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   samajwadi party revised party executive list om prakash singh and ramgovind chaudhary

Samajwadi Party: गाजीपुर के ओमप्रकाश और बलिया के रामगोविंद बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में खुशी

Sun, 05 Feb 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर/बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक ओम प्रकाश सिंह के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस सूचना के बाद से बलिया और गाजीपुर जनपद में समाजवादियों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
samajwadi party revised party executive list om prakash singh and ramgovind chaudhary
गाजीपुर के ओमप्रकाश सिंह और बलिया के रामगोविंद चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची रविवार को जारी हुई। इसमें गाजीपुर के ओमप्रकाश सिंह और बलिया के रामगोविंद चौधरी को भी जगह मिली। दोनों को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संशोधित सूची जारी होने की सूचना के साथ ही समाजवादियों में प्रसन्नता फैल गई। समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


संशोधित सूची जारी होने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बलिया के बांसडीह में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर बधाई दी। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह नई जिम्मेदारी दी है, अपनी पूरी क्षमता से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य

रामगोविंद चौधरी को पहले कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था। सात दिन पहले सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें कुल 62 लोगों को शामिल किया गया था। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। पहले 19 राष्ट्रीय सचिव थे। अब 5 राष्ट्रीय सचिव जुड़ने के बाद यह संख्या अब 24 हो गई है। इस प्रकार संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बार के विधायक हैं ओमप्रकाश सिंह

गाजीपुर की राजनीति में ओम प्रकाश सिंह सपा की मजबूत कड़ी हैं। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सेवराई स्थित पैतृक आवास पर समर्थकों ने पटाखे फोड़े। पूर्व मंत्री और सात बार के विधायकओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का झंडा बुलंद किया जाएगा।  

पिछले दिनों चर्चा में आए थे ओमप्रकाश

पिछले दिनों ओमप्रकाश सिंह तब चर्चा में आए जब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमें ओमप्रकाश समेत कई पुराने नेताओं के नाम नहीं थे। उसी दिन  दौरान उनसे संबंधित एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके कई अर्थ निकाले गए, लेकिन रविवार को जब संशोधित सूची जारी हुई तो सभी चर्चाओं पर विराम लग गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed