{"_id":"68443f11ad701207d30aa3e6","slug":"salute-to-the-armed-forces-the-soldier-who-returned-after-training-as-agniveer-was-welcomed-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सैन्यबल को सलाम, अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का भव्य स्वागत, वंदे मातरम का जयघोष हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सैन्यबल को सलाम, अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का भव्य स्वागत, वंदे मातरम का जयघोष हुआ
Sat, 07 Jun 2025 07:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:01 PM IST
सार
अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का स्टेशन प्रांगण में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान वंदे मातरम का जयघोष किया गया और उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
जनता ने किया अग्निवीर का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुबहर थाना क्षेत्र के किशुनीपुर तिवारी टोला निवासी विश्वजीत तिवारी को अग्निवीर की ट्रेनिंग कर घर वापसी पर शनिवार को स्टेशन प्रांगण में और शहीद अमित तिवारी प्रवेश द्वार के पास स्वागत किया गया। गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर को फूल, मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए। सभी लोग गाड़ियों से शहीद अमित तिवारी प्रवेश द्वार पहुंचे। सेवानिवृत्ति फौजी, ग्राम प्रधान ने अग्नि वीर विश्वजीत तिवारी का पुष्प माला से स्वागत किया। फौजी अंगद सिंह ने सैल्यूट करते हुए कहा कि अग्निवीर में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए सेना में चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना एक बहुत महान कार्य है।
विज्ञापन
पवन गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, दीपक तिवारी, जयशंकर तिवारी, मोहित तिवारी, अमरजीत तिवारी, विशाल यादव, हरजीत सिंह, अमन यादव, अवनीश दुबे, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन