फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salempur Lok Sabha After vote counting SP-BJP workers came sit in protest

Salempur Lok Sabha: मतगणना के बाद आमने-सामने हुए सपा-भाजपा कार्यकर्ता, धरना-प्रदर्शन; जानें- क्या है मामला

Tue, 04 Jun 2024 09:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 09:22 PM IST
सार

Ballia Lok Sabha: जैसी ही अन्य सपा कार्यकर्ताओं की इस मामले की जानकारी हुई तो वो पुलिस के खिलाफ वाहन अंदर भेजने का आरोप लगाकर एनसीसी तिराहा पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद अंतत: भाजपा प्रत्याशी को वापस आना पड़ा। इसके बाद सपा कार्यकर्ता अपने आप धरना से उठ गए।

विज्ञापन
Salempur Lok Sabha After vote counting SP-BJP workers came sit in protest
धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा सलेमपुर मतगणना काफी रोचक रही। दोपहर बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा, दोनों में कभी 200 तो कभी 500 का अंतर रहा। अंत में इंडी गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर राजभर करीब चार हजार से अधिक मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन


चार हजार वोट से हारने की जानकारी होने पर भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने रिकाउंटिंग की शिकायत करने मतगणना स्थल की ओर जा रहे थे। एनसीसी बैरिकेटिंग के अंदर गाड़ी से मंडी की ओर जाने पर बेयर हाउस के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला शुरु कर दिया।
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार झा ने रविन्द्र कुशवाहा को समझाकर वापस लौटाया। उसके कार्यकर्ता मंडी में जमे रहे। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed