फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   salary have been deducted of two officers

दो अधिकारियों का काटा वेतन

Thu, 07 May 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
salary have been deducted of two officers
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने विकास भवन के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रत्येक विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। कई विभागों के कार्यों की प्रगति धीमी देख कर जमकर फटकार लगाई। लापरवाही में नेडा एपीओ और सोहांव के बीडीओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने 25 लाख से ऊपर वाले अपूर्ण परियोजनाओं    की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं,  उन्हें संबंधित विभागों को  हैंडओवर कर दिया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दो लोहिया गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों का भी हाल जाना।
विज्ञापन


वहीं 2012-13 के लोहिया गांवों में विद्युतीकरण अब तक पूरा न होने पर एक्सईएन को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों से एक-एक कर कार्यों की जानकारी ली। अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी, पीडी प्रमोद कुमार यादव, बीएसए राकेश सिंह, डीएसओ रामेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed