{"_id":"64ce8a689e0cb4eb430a4cca","slug":"saharas-office-locked-investors-disappointed-ballia-news-c-190-1-svns1007-982-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सहारा के कार्यालय पर जड़ा ताला, निवेशक मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सहारा के कार्यालय पर जड़ा ताला, निवेशक मायूस
विज्ञापन
नगरा। बकाया किराये को लेकर मकान मालिक ने सहारा इंडिया के दफ्तर पर ताला जड़ दिया है। इससे निवेशकों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। सहारा इंडिया के निवेशकों का दस हजार रुपये का भुगतान शुरू किया गया है। इसके लिए अलग से पोर्टल भी लांच किया गया है।
यहां के निवेशकों के सभी प्रमाणपत्र और अन्य अभिलेख कार्यालय में ही बंद है। इससे निवेशक भुगतान पाने से वंचित हो रहे हैं। निवेशक स्थानीय एजेंटों के घर का चक्कर लगा रहे हैं। हर दिन तू तू - मै मैं भी हो रही है। जमाकर्ता कार्यालय पर भी पहुंच रहे हैं, लेकिन ताला लटका देख एजेंटों को ढूंढ रहे हैं।
मकान मालिक पवन चौरसिया का कहना है कि सहारा इंडिया पर किराये का डेढ लाख रुपये बाकी है। बार बार तकादा करने के बाद भी किराया नहीं मिला है। मजबूरन ताला बंद करना पड़ा हैं। इधर, बिजली विभाग का भी विद्युत बिल बकाया है। कार्यालय के दरवाजे पर बिजली विभाग ने भी नोटिस चस्पा कर रखा है। ताला बंद होने की स्थिति में न तो शाखा प्रबंधक का पता है न ही कोई कर्मचारी ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सहारा के स्थानीय मैनेजर रामसागर यादव का कहना है कि किराया बाकी होने के चलते मकान मालिक ने भवन में ताला बंद कर दिया है। इससे कंपनी को अवगत करा दिया गया है। भवन में निवेशकों के सारे कागजात बंद हैं, जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा है।