{"_id":"5ebd6a548ebc3e9062521175","slug":"safai-karamcharis-opened-front-for-pf-payment-ballia-news-vns524910868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
बलिया। पीएफ का भुगतान नहीं होने, शासनादेश के बाद भी वेतन वृद्धि और समय से वेतन का भुगतान नहीं होने, लाकडाउन के दौरान काम करने वाले कर्मियों को सुरक्षा कीट नहीं देने के विरोध में नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गये। इस दौरान जगदीशपुर स्थित नगर पालिका के जलकल विभाग परिसर में सफाईकर्मियों ने धरना दिया और चेयरमैन के प्रतिनिधि भारतभूषण मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार ओर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को संयुक्त पत्र देकर पीएफ भुगतान, बढ़े वेतन का भुगतान और कार्य के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने की मांग की थी। साथ ही यह चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उसका समाधान नहीं किया गया तो अगले दिन से कार्य बहिष्कार करते हुए बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रंजीत कुमार रावत, पिंटू रावत, राजकुमार, प्रमोद, प्रकाश, गौरी शंकर आदि रहे।
-
सफाई कर्मियों की मांगों पर विचार करते हुए संबंधित ठेकेदार को 25 मई तक पीएफ का भुगतान करने का नोटिस दिया गया हैै। यदि निर्धारित अवधि में पीएफ आदि का भुगतान नहीं हुआ ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद