फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sadak par gumatiyan rakh atikraman

सड़क पर गुमटियां रख अतिक्रमण

Tue, 03 Jan 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 03 Jan 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
sadak par gumatiyan rakh atikraman
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रशासन द्वारा बार-बार अतिक्रमण हटाने और चेतावनी देने के बाद भी बांसडीह कचहरी चौराहा सहित कस्बा स्थित इंटर कॉलेज की सड़क पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। इससे कस्बे में किसी भी चार पहिया वाहन के  प्रवेश होने से घंटों जाम लगा जाता है। 
विज्ञापन

बांसडीह कचहरी चौराहे कुछ दिन तो प्रशासन की मुस्तैदी के चलते अतिक्रमण मुक्त रहा।


लेकिन बाद में कचहरी चौराहे सहित कोतवाली के समीप स्थित  इंटर कालेज होकर कस्बा के विभिन्न मोहल्लों में जाने वाली सड़क अतिक्रमण कर ली गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का  सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है, जब कोई चार पहिया वाहन कस्बा में प्रवेश कर जाता है तो जाम लग जाता है।
विज्ञापन



जिसको छूटने में घंटों लग  जाते हैं। कचहरी चौराहे स्थित सड़क पर ही ठेले खोमचे व सड़क से सटी गुमटी रखने के साथ ही वाहन स्वामियों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारियां बैठाते हैं। वहीं सड़क के राजमार्ग बन जाने से सड़क पर बड़े  वाहनों को दबाव बढ़ता ही जा रहा है। इंटर कालेज से होकर कस्बा तक जाने वाली  सड़क के दोनों पटरियों पर गुमटियां रखकर अतिक्रमणकारी काबिज  हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे पैदल चलना दूभर हो गया है। नगर  पंचायत ने थोड़ी पहल कर अपने कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था कर जाम से कुछ तो निजात दिलाया, लेकिन बाजार स्थित भारतीय स्टेट  बैंक की शाखा और  भारतीय जीवन बीमा की शाखा के ग्राहकों की गाड़ियां खड़ी किए जाने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन व नगर पंचायत को  बार-बार अवगत कराया, लेकिन कोई माकूल व्यवस्था नहीं हो पायी हैं।



इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी  राधेश्याम पाठक ने बताया कि  अतिक्रमण हटाने का अभियान कई बार  चलाकर अतिक्रमण हटवाया  गया था। अब सड़क  पर ठेले खोमचे, गुमटी व वाहन खड़े करने वालों के विरोध जल्द ही कार्रवाई की  जाएगी। साथ ही उनके विरुद्घ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि नगरपंचायत वासियों को जाम से मुक्ति मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed