फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sacrificed for the sake of the country, we bow our heads to him...

Ballia News: देश की खातिर दी कुर्बानी, उनको शीश झुकाते हैं...

Sun, 27 Aug 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sacrificed for the sake of the country, we bow our heads to him...
बलिया। जनपद के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय को उनके आवास पर डॉ. फतेहचन्द बेचैन, भोजपुरी भूषण डॉ. नन्दजी नंदा और राकेश कुमार दुबे ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। दीर्घायु होने की मंगल कामना की। रामविचार पाण्डेय ने अपने सेनानी जीवन की अंग्रेजों के साथ लोहा लेने संबंधी संस्मरण सुनाकर देशभक्ति का जज्बा भर दिया। कवियों ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन

डॉ. फतेह चन्द ने सुनाया कि देश की खातिर दी कुर्बानी उनको शीश झुकाते हैं, उनकी बदौलत ही हम यारों चैन की बंशी बजाते हैं, खुली सांस ले पाते हैं...। इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर सुनाया कि आप की मेहनत और काबिलियत ने असीम उपलब्धि पाई है इसलिए हे वैज्ञानिकों बारंबार शुभ कामना बधाई है...।
विज्ञापन

डॉ. नंदजी नंदा ने सुनाया कि बागी बलिया के संत सूरमा बालमन चंदन अइसन माटी गांव गली खोरी थाना के प्राण के हथेली ले के जहां के जवान जागल नमन बा उनकी जोश जवानी मरदाना के...। राकेश कुमार दूबे ने सुनाया कि सिर कटाते जवां सरजमीं के लिए, कुछ ऐसा समझिए हमीं के लिए, सरहदों पर देते हैं कुर्बानियां हम यहां लड़ रहे हैं जमीं के लिए...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed