{"_id":"643052338ea7759d99044159","slug":"sacrifice-day-of-lord-jesus-celebrated-with-reverence-ballia-news-c-20-1-143523-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: श्रद्धा के साथ मना प्रभु यीशु का बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: श्रद्धा के साथ मना प्रभु यीशु का बलिदान दिवस
विज्ञापन
बलिया। हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में अर्पण करता हूं। हे पिता इनको क्षमा कर, क्योंकि यह नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं...। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को प्रभु यीशु के वचन फिर से गूंज उठे।
नगर से सटे अमृतपाली स्थित चर्चा में प्रभु यीशु के बलिदान को याद करने के लिए गुड फ्राइडे पर क्रूस यात्रा निकाली गई और प्रभु के सात वचनों को फिर से दोहराया गया।
नगर से सटे अमृतपाली स्थित कैथोलिक चर्च में क्रूस यात्रा निकाली गई। इसमें प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। यीशु को जो अमानवीय यातनाएं दी गई थीं, उसका चित्रण देख लोग सहम उठे। वहां मौजूद हर शख्स की आंख से आंसू छलक उठा। शांति और प्रेम के लिए प्रभु यीशु के बलिदान को मसीही समुदाय ने गुड फ्राइडे के तौर पर याद किया।
विज्ञापन
फादर मुकुल ने विशेष प्रार्थना की। गुड फ्राइडे का पर्व बेहद श्रद्धा भाव के साथ सभी गिरजाघरों में मनाया गया। मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के गम में दिन भर का उपवास रखा और उनके संदेशों को आत्मसात किया। नगर सहित ग्रामीणांचलों के गिरिजाघरों में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग एकत्रित हुए। सूली पर चढ़े प्रभु ईसा मसीह को देख अनुयायों की आंखें छलक उठीं।