फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sack is not available, farmers should not bring paddy

बोरा उपलब्ध नहीं है, धान लेकर नहीं आएं किसान

Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sack is not available, farmers should not bring paddy
मनियर। धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति पिलूई पर बुधवार से ताला लटका है। साथ ही बोरे का अभाव दिखाते हुए किसानों को धान न लेकर आने की सलाह का नोटिस भी चस्पा है। ऐसे में किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। उधर, केंद्र प्रभारी ने नोटिस लगाने या ताला बंद करने की जानकारी एसडीएम समेत उच्चाधिकारियों तक को नहीं दी है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए पीसीएफ की ओर से संचालित साधन सहकारी समिति पिलूई को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को किसान धान लेकर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। साथ ही नोटिस लगा था कि क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं है। बोरा आने के बाद ही धान की खरीद की जाएगी। लेतहरा निवासी किसान अलगू, भागीपुर निवासी दिनेश और पिलई निवासी संजीव वर्मा, विजय तिवारी, हरिशकर और देवेंद्र ने बताया कि वह धान क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। मजबूरन उन्हें लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि रबी की बुआई व लगन का समय चल रहा है। ऐसे में पैसे की बेहद जरूरत है। धान की खरीदारी नहीं रही है। इससे बिचौलियों को औने-पौने दामों पर धान बेचना उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र किस स्थिति में बंद है, इसकी सूचना नहीं है। यदि केंद्र बंद कर कोई नोटिस लगाया गया है तो यह गंभीर मसला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - दुष्यंत कुमार मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed