{"_id":"5ff88eb38ebc3e2e6c5ed8db","slug":"ruckus-in-beasi-police-arrested-seven-more-ballia-news-vns567994342","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यासी में बवाल: पुलिस ने सात और को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यासी में बवाल: पुलिस ने सात और को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्यासी में हुए बवाल की दुसरी रात में पुलिस द्वारा तोड़ी गई कुर्सियां।
- फोटो : BALLIA
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी ढाले पर किसी वाहन की चपेट में आने से शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी विश्वकर्मा पासवान की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके के लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया। जाम छुड़वाने के दौरान प्रशासन और जनता के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद लोगों ने पथराव किया। पथराव में सदर तहसीलदार व सीओ सिटी समेत पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सात लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया था। बता दें कि मामले में दुबहर थाना प्रभारी की तहरीर पर 39 लोगों के विरूद्ध नामजद तथा 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले में आरोपित लोगों के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के लिए राहुल मिश्रा, भुवर यादव, प्रशांत यादव, अर्जुन सिंह व अन्य अभियुक्तों के साथ ही कई अन्य लोगों के घरों में घुसकर पुलिस ने दबिश के नाम पर कुर्सियां, दरवाजे, बेड, पंखे और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को तोड़ दिया। घर की महिलाओं का आरोप है कि उनके साथ बदत्तमीजी भी की गई। लोगों का कहना है कि बेकसूर लोगों को भी पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है और उनके घर के सामानों को नष्ट किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण डरे हुए हैं कि कहीं पुलिस उन्हें भी फर्जी मुकदमे में ना फंसा दे।
पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप
बलिया। आरोपित राहुल मिश्रा के परिजनों का आरोप है कि घर पर पुलिस द्वारा दबिश के नाम पर बिजली के बोर्ड, पंखा दरवाजा व खिड़की में तोड़फोड़ किया गया। वहीं दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया तथा ट्रैक्टर की लाइट तोड़ दी गई। राहुल मिश्रा के पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दबिश के नाम पर पुलिस की ओर से घर में घुसकर गुंडागर्दी की गई है तथा घर की महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई है। वहीं कुछ बोलने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
आरोपित धर्मेंद्र यादव घर के परिजनों का आरोप है कि घर पर पुलिस द्वारा दबिश के नाम पर उनके घर का सबमर्सिबल, वाशिंग मशीन, मिक्सी, कुर्सी, बिजली के बोर्ड, दो साइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा शौचालय का दरवाजा, खिड़की का शीशा को भी तोड़ दिया गया। धर्मेंद्र यादव की मां राम सुंदरी देवी का आरोप है कि करीब 10:30 बजे रात को पुलिस द्वारा घर में घुसकर उनसे साथ गाली गलौज की गई। घर में अन्य महिलाओं को भी भद्दी-भद़्दी गालियां दी गई।
निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में बुधवारा को हादसे में विश्वकर्मा पासवान की मौत के बाद शुक्रवार को उसके घर सांत्वना एवं आर्थिक मदद देने कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पासवान की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन की लापरवाही के विरुद्ध किए जा रहे धरना-प्नरदर्शन को बर्बरता पूर्वक जकुचलना अंग्रेजी शासन के अत्याचार की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन कर रहे निर्दोष ग्रामीणों पर पुलिस की ओर से बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाना कहीं से भी उचित नहीं है। दबिश के नाम पर आधी रात के बाद ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तोड़ना व महिलाओं के साथ बदतमीजी लोकतंत्र के नाम पर काला धब्बा है। कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। यदि निर्दोष ग्रामीणों पर से झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो कानूनी कार्रवाई से लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन तक करने को बाध्य होगी।