फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RTO, Police Outpost and Jeerabasti water filled in new colony

आरटीओ, पुलिस चौकी व जीराबस्ती नई कालोनी जलमग्न

Thu, 13 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
RTO, Police Outpost and Jeerabasti water filled in new colony
हनुमानगंज। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित भारत गैस गोदाम जीराबस्ती, पुलिस चौकी हनुमानगंज, आरटीओ ऑफिस कार्यालय जीराबस्ती के मार्ग पर जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया है। इन कालोनियों में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बांस की पुल बना कर आ जा रहे हैं। पिछले साल आए सदर विधायक तथा वर्तमान मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का भी क्षेत्र भ्रमण वादा विफल नजर आ रहा है। पिछले साल जबरदस्त बारिश होने के चलते जिला बस्ती ग्राम सभा के पुराने तथा नए कॉलोनियों के 100 घर पानी से घिर गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही सदर विधायक तथा वर्तमान मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया था तथा तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने की बात कही थी। लेकिन आज तक उचित व्यवस्था नहीं होने से फिर इस साल भी सैकड़ों घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed