फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RSS supports NRC and CAA

आरएसएस ने एनआरसी व सीएए का किया समर्थन

Mon, 23 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
RSS supports NRC and CAA
गड़वार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गड़वार ने सर्वधर्म समभाव विचार गोष्ठी का आयोजन सोमवार को एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में स्थानीय शिव शक्ति मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया। गोष्ठी में अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा पूरे देश के सौहार्दपूर्ण माहौल को पथराव सार्वजनिक संपत्तियों में आगजनी तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने पर सार्वजनिक निंदा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि देश भर में हो रहे सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण एवं बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून से किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं होगा। अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें और निहित स्वार्थी तत्वों को समाज को बांटने नहीं देने की अपील की। इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भाग कर आए हिंदू, ईसाई, सिक्ख, पारसी, जैन, बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों को सीएए के तहत भारत की नागरिकता दी जाएगी। ऐसे अवैध प्रवासियों को जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया है, वे भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था, लेकिन नए कानून सीएए में प्रावधान है कि पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक अगर पांच साल से भी भारत में रह रहे हैं तो उन्हें नागरिकता दे दी जाएगी। शमीम अंसारी भोला ने कहा मुसलमानों को संरक्षण देने के लिए विश्व में 56 देश हैं, लेकिन हिंदुओं, सिखों, जैन, बौद्ध धर्म को मानने वालों को सिर्फ भारत से ही एक उम्मीद है। भारत में हम मुसलमान स्वतंत्र हैं। सीएए एवं एनआरसी का विरोध करने वाले वही लोग हैं जो भारत की संप्रभुता एवं संविधान में अपना विश्वास नहीं रखते। भारत हमारी मातृभूमि है अत: हम अपने संविधान में पूर्ण विश्वास रखते हैं एवं एनआरसी एवं सीएए के पक्ष में सरकार का पूर्ण समर्थन करते हैं। इस मौके पर संजय मोदी, अंजनी गुप्ता, परवेज अंसारी, शमीम अहमद, राकेश सिंह मुन्ना, मुकेश कुमार सिंह अमरेश सिंह, ऋषि वर्मा, नियाज अंसारी, बबलू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed