फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RSS lit 501 diyas on the map of Akhand Bharat

आरएसएस ने अखंड भारत के मानचित्र पर 501 दीये जलाए

Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
RSS lit 501 diyas on the map of Akhand Bharat
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर रामपुर उदयभान में स्थित विद्यालय के परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान गणेश, लक्ष्मी, भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं अखंड भारत का मानचित्र बनाकर उस पर पांच सौ एक दीपक जलाया गया। दीप जलाने के बाद भारत माता, भगवान गणेश, लक्ष्मीजी और प्रभु राम की आरती की गई। इसी क्रम में कुंवर सिंह चौराहा स्थित अमर शहीद वीरवर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर भी दीपोत्सव किया गया। जिला कार्यवाह हरनाम ने बताया कि आज पूरा भारत वर्ष दीपोत्सव में रंगा हुआ है। देशवासियों से आग्रह है कि दीपावली के दिन एक दिया शहीदों के नाम से जलाएं और इस भारत की रक्षा करने वाले वीरों का स्मरण करें। इस मौके पर जिला डॉ. संतोष तिवारी, सत्यव्रत, मारुति नंदन, चंद्रशेखर, सुशील, शांतिभूषण, वाल्मीकि, श्रेयांश, मोहित, सौरभ तिवारी, उमा सिंह, शुभ्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed