फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RPF beaten woman and her son queuing for Tatkal ticket

तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़ा होना महिला को पड़ा महंगा

Thu, 13 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
RPF beaten woman and her son queuing for Tatkal ticket
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया के आरक्षण काउंटर पर बृहस्पतिवार को तत्काल टिकट के लिए कतार में खड़ी महिला और उसके पुत्र की आरपीएफ के सिपाही ने पिटाई की। महिला का टिकट भी नहीं बना। इसको लेकर महिला ने हंगामा किया। वह आरोपी सिपाही पर पैसा लेकर दूसरे को टिकट दिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह पहुंचे पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक के साथ ही आरक्षण काउंटर पर टिकट बनाने वाले रेलकर्मी से पूछताछ की। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी रीता देवी जीराबस्ती में रहती है। वह अपने पुत्र पंकज राय के साथ रात एक बजे ही तत्काल टिकट के लिए कतार में लग गई थी। सुबह होने पर बहुत से लोग आ गए। एक तरफ महिलाओं की लाइन तो दूसरी तरफ पुरुष की कतार लगी। इसी दौरान काउंटर पर टिकट बना रहे टिकट क्लार्क से कहकर जीआरपी के एक सिपाही ने दूसरे व्यक्ति का तत्काल टिकट बनवा दिया। कतार में खड़ी महिला ने जब इसका विरोध किया और पैसा लेकर दूसरे का टिकट बनवाने का आरोप लगाया तो आरपीएफ के सिपाही ने महिला और उसके पुत्र की पिटाई की। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। और देखते ही देखते महिला के कई रिश्तेदार आ गये। लोगों का समर्थन मिलने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने देर तक सर्कुलेटिंग एरिया में बवाल किया। स्टेशन अधीक्षक ने पीड़ित को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed