फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Route of six trains will be diverted

Ballia News: छह ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा

Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Route of six trains will be diverted
बलिया। युसुफपुर-गाजीपुर खंड के मध्य ब्रिज संख्या- 72ए, 57ए, 62एफ, 64बी, 66बी, 71बी एवं 44ए पर इंजीनियरिंग कार्य हो रहा है। इस कारण छह ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सूरत से 09 दिसंबर को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 दिसंबर को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-वाराणसी- जौनपुर-औंड़िहार-मऊ- बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 10 दिसंबर को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी व 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड के मध्य पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नाॅन इंटरलाॅक कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। 11 दिसंबर को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed