{"_id":"5a281bc84f1c1b95188b83e0","slug":"route-for-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा के िलए रूट निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा के िलए रूट निर्धारित
ballia
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में यातायात व्यवस्था पर बैठक करते यातायात सीओ विजय प्रताप यादव तथा एआरटीओ आंजनेय सिंह एवं व्यापारीगण।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में लग रहे जाम की समस्या से नगरवासियों को जल्द ही राहत मिलेगी। तत्कालीन एसपी के सालभर पहले लागू किए गए यातायात संचालन के फार्मूले को लागू कराया जाएगा। प्रभारी एसपी ने इसके लिए लोगों से सुझाव लेकर नियम उक्त फार्मूले को लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं, बेतरतीब तरीके से चल रहे ई-रिक्शा पर भी नियंत्रण लगाया गया है। इसके संचालन के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। इन रिक्शों पर पेंट से निर्धारित रूट लिखे जाएंगे। रूट का उल्लंघन करने पर पांच सौ रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा।
नगर में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से सीओ सिटी विजय प्रताप यादव एवं एआरटीओ अंजनेय सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों, ई-रिक्शा चालकों की ओक्डेनगंज चौकी परिसर में बुधवार को बैठक हुई। सभी ने अपना-अपना सुझाव दिया। सुझाव के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी द्वारा बनाए गए नियम के तहत ही नगर में वाहनों का संचालन होगा। वहीं ई-रिक्शा चालकों का रूट तय किया गया। जिनका रूट यातायात विभाग कार्यालय तथा उनके वाहन पर पेंट से लिखा होगा। नियम का पालन नहीं करने तथा दूसरे रूट पर चलने पर 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा या वाहन सीज कर दिया जाएगा।
सीओ सिटी ने बताया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लिखित रूप से नियम बनाया गया था। उसे लागू कराया जाएगा। इसके विरूद्घ चलने पर वाहन को सीज किए जाएंगे। कहा कि नगर को जाम से मुक्ति दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। नगर के सभी स्टैंडों पर वहीं वाहन सवारी भरने का काम करेंगे। जिनको टोकन मिला होगा। अन्यथा नगर से बाहर निर्धारित स्थान पर वह अपना वाहन खड़ा रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से अपील किया कि आठ दिसंबर से पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर पहुंच अपने गाड़ी का नंबर तथा रूट लिखवाएं। सीओ सिटी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक कर ई-रिक्शा चालकों का किराया तय कर दिया जाएगा और वाहनों तथा चौराहों पर भी किराया की सूची लगवा दी जाएगी।
ताकि आमजन को ई-रिक्शा चालक चूना न लगा सकें। इस मौके पर टीएसआई सुरेश दुबे, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी पंकज अम्बष्ट, सिविल चौकी प्रभारी करूणेेश सिंह, व्यापारी सुनील परख, सभासद सुशील श्रीवास्तव, सभासद शकील, अशोक समेत सैकड़ों ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।