फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Robbery of chain and mobile on the strength of arms

असलहे के बल पर चेन और मोबाइल की लूट

Tue, 05 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Robbery of chain and mobile on the strength of arms
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र को असलहे से आतंकित करके चेन और मोबाइल छीन लिया। जाते-जाते बाइक चाबी निकाल ली और फायरिंग की। युवक के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया पर पकड़ न सकी।
विज्ञापन

मिश्रौली मार्ग पर एक निजी अस्पताल के संचालक का पुत्र दीपक यादव रात में अपने पिता को खाना देकर वापस अपने घर भीटा भुवारी जा रहा था। रास्ते में एक स्कूल के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने दीपक की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और सोने की चेन और मोबाइल छीन ली। बादमाशों ने युवक पर पीछे से फायर किया। युवक के सिर के पीछे चोट लग गई। जाते समय बादमाश ने बाइक की चाबी भी ले ली ताकि वह उसका पीछा न कर सके। पीड़ित की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ शिवनारायण वैस थाना पहुंच घटना का जायजा लिया। उभांव पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग पुलिस को नही मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed