{"_id":"62cb2755db7e69059b1ffe9e","slug":"rob-to-be-built-on-greenfield-expressway-ballia-news-vns663332689","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बनेगा आरओबी
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर से मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए धन जारी होने के बाद सक्रियता बढ़ गई है। एक रेलवे ओवरब्रिज बनाने की भी स्वीकृति मिली है। चितबड़ागांव से फेफना के बीच बनने वाले आरओबी के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की जमीन खरीदने के लिए 200 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एक्सप्रेस-वे फोरलेन का होगा। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर से करीब चार किमी की दूरी पर उत्तमनगर गांव से वाहन चढ़ने व उतरने की सुविधा होगी। यह स्थान जिले से करीब 34 किमी की दूरी पर है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे वाराणसी-गाजीपुर-बलिया-छपरा रेल लाइल के बगल से गुजारेगी। इसमें चितबड़ागांव से फेफना के बीच रेलवे लाइन आ रही है। इसके लिए एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा था जो स्वीकृत हो चुका है। धन जारी होने के बाद इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे एनएच-29 (गोरखपुर से वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो करिमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट तक पहुंचेगा। इसकी लंबाई 117 किमी होगी। इससे एनएच-29 और एनएच-31 के साथ ही बयासी में जनेश्वर मिश्र सेतु के जरिए बिहार स्थित एनएच 84 के भी जोड़े जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर प्रक्रिया जारी है। शासन की ओर से धन मिला है, अब जमीन खरीद होनी है। चितबड़ागांव से फेफना के बीच एक आरओबी बनना है।
- एसपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई