फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways workers demanded

रोडवेज कर्मियों की मांगे हुई पूरी

Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers demanded
बलिया। रोडवेज बस डिपो के संविदा एवं नियमित कार्यरत चालकों तथा परिचालकों का सोमवार को भोजन सहित सुरक्षा उपकरण की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अमर उजाला अखबार में रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ के निर्देश पर रोडवेज कर्मचारियों की भोजन सहित अन्य सुरक्षा उपकरण मंगलवार को उपलब्ध करा दिया गया। रोडवेज के संविदा तथा नियमित कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि विगत एक सप्ताह से ज्यादा दिन से हम लोगों को प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगाया गया है। लेकिन हम लोगों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही हैं। सरकार द्वारा प्रतिदिन चालक परिचालकों के लिए सैनिटाइजर, ग्लब्स, मॉस्क देने का आदेश दिया गया है। साथ हम लोगों के खाने-पीने के लिए विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सोमवार को जब परिचालक मनंजय राय ने नोडल अधिकारी सुभाष राय से भोजन की मांग की तो नोडल अधिकारी ने उसे वाहन लेकर न जाने का पत्र दे दिया।जिसके बाद रोडवेज के संविदा तथा नियमित कर्मचारी भड़क गए। इस दौरान कर्मचारियों ने बसों का परिचालन ठप कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना किया था। जिसकी खबर अमर उजाला अखबार ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ पीके तिवारी ने नोडल अधिकारी से बातचीत कर संविदा तथा नियमित कर्मचारियों की समस्या का निदान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed