फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways bus collides with pickup, woman killed, six injured

Ballia News: रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर महिला की मौत, छह लाेग घायल

Tue, 07 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with pickup, woman killed, six injured
सुखपुरा। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा से आगे आसन गांव के पास सोमवार की शाम को रोडवेज बस व पिकअप में टक्कर हो गई। चालक सहित सात यात्री घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान नैनतारा (47) निवासी मनियर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोडवेज की बस सवारियों को लेकर बेल्थरारोड जा रही थी। सुखपुरा से आगे आसन गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई।
इसमें चालक सुखारी प्रसाद 52 वर्ष, नैनतारा 47 वर्ष, जैबुन निशा 42 वर्ष निवासी मालीपुर नगरा, ममता 30 वर्ष निवासी मटही फेफना, कमलावती 50 वर्ष निवासी छोड़हर बांसडीहरोड व जैतुन 52 वर्ष निवासी सिकंदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस से सभी सवारियों को बाहर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान नैनतारा की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed