फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road construction started from Kazipura crossing to northern entrance for 55 lakhs

Ballia News: काजीपुरा क्रॉसिंग से उत्तरी प्रवेश द्वार तक 55 लाख में सड़क निर्माण शुरू

Tue, 08 Aug 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Road construction started from Kazipura crossing to northern entrance for 55 lakhs
बलिया। रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ यात्रियों के आवागमन की सहूलियत के लिए सड़क निर्माण शुरू हो गया है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर रेलवे सड़क काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग से उत्तरी प्रवेश द्वार (महुआ मोड़) तक सड़क मार्ग से जोड़ेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यात्री काजीपुरा क्रासिंग होते हुए चार नंबर प्लेटफार्म पर सहूलियत आ जा सकते हैं। जाम की समस्या से ट्रेन नहीं छूटेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर महानगरों की तर्ज पर यात्री सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की योजनाएं चल रही है। प्लेटफार्म संख्या एक की तर्ज पर चार का भी विकास होगा। उत्तरीय क्षेत्र (महुआ मोड़) का विकास होगा। इसी क्रम में काजीपुरा क्रासिंग से प्लेटफार्म संख्या चार के प्रवेश द्वार को सीधा जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

काजीपुरा से आरपीएफ बैरक तक गड्डे को पुराने भवनों के मलबे से भरकर रास्ता बनाया जा रहा है। जलजमाव को देखते हुए आरसीसी की सड़क बनेगी। इस पर करीब 55 लाख रुपये से ऊपर खर्च होगा। अब तक तीन सौ मीटर के करीब रास्ता बन चुका है। यह सड़क आरपीएफ बैरक परिसर के पास से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण से यात्रियों को सहूलियत होगी। जल्द ही मुख्य प्रवेश द्वार से मालगोदाम होकर काजीपुरा क्रासिंग तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed