{"_id":"60d184318ebc3e2b8a21e447","slug":"road-accident-in-ballia-magic-vehicle-dcm-collision-one-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से मैजिक के उड़े परखच्चे, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से मैजिक के उड़े परखच्चे, चालक की मौत
Tue, 22 Jun 2021 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:03 PM IST
सार
बलिया जिले के सुखपुरा-बेरुआरबारी मार्ग पर तड़के पांच बजे यह हादसा हुआ। डीसीएम-मैजिक की टक्कर में मैजिक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त मैजिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के सुखपुरा-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह पांच बजे ग्राम सभा करिहरा के पास डीसीएम-मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो हो गई। इसमें मैजिक ड्राइवर घायल हो गया। घायल ड्राइवर को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते घर परिवार में कोहराम मच गया है।
अपायल निवासी रत्नाकर यादव(28) उर्फ मोनू पुत्र चन्द्रमा यादव बेरुआरबारी के तरफ से मैजिक लेकर घर के लिए निकला था। ग्राम सभा करिहरा स्थित बीआरसी से थोड़ी दूर आगे सुखपुरा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इससे मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते-पलटते बच गई। डीसीएम के पीछे से आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौका देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।