फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RJD MP sudhakar singh big statement on ahmedabad plane accident Political attack on NDA Nitish government

UP: राजद सांसद ने प्लेन हादसे पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह ओवरलोडिंग का मामला; NDA व नीतीश सरकार पर सियासी हमला

Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
सार

Ballia News: राजद सांसद सुधाकर सिंह शनिवार को यूपी के बलिया जिले में पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने एनडीए और नीतीश सरकार पर सियासी तंज किए। प्लेन हादसे पर कहा कि यह ओवरलोडिंग का मामला है।

विज्ञापन
RJD MP sudhakar singh big statement on ahmedabad plane accident Political attack on NDA Nitish government
पूर्व कृषि मंत्री एवं राजद सांसद सुधाकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics News: बलिया के बांसडीह क्षेत्र के हालपुर में शनिवार दोपहर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं राजद सांसद सुधाकर सिंह ने एनडीए व नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सांसद ने कहा कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन


कहा कि सरकार भले इसकी जांच करवा रही है, लेकिन यह ओवरलोडिंग का मामला है। मृतकों की संख्या भी अभी तक अनुमानित ही है। एयरपोर्ट के आसपास रिहायशी इलाकों के निर्माण की अनुमति भी सवालों के घेरे में है। बड़ी विडंबना ये है कि देश के लोग नागरिक उड्डयन मंत्री का नाम तक नहीं जानते।
विज्ञापन


इस विभाग को ही पूरी तरह उपेक्षित कर दिया गया है। देश में जहां एक तरफ विमान यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। वहीं, विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से लगातार यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को लगातार क्रैश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश बेच रहे हैं शराब

बिहार सरकार पर शराब की तस्करी को लेकर सांसद ने कहा कि नीतीश सरकार ही शराब बिकवा रही है। इससे सरकार को सालाना 25 हजार करोड़ से अधिक की कमाई हो रही है। इसका चुनाव लड़ने के साथ अन्य कई तरह की अवैध कारगुजारियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकारी अधिकारी खुलेआम अपने घरों में शराब रख रहे हैं।

एनडीए गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके सहयोगी चिराग पासवान बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करने से बचने के लिए हमेशा एक अलग उन्माद भरे मुद्दे को हवा देती रहती है।

हालपुर में सपा नेता यशपाल सिंह के आवास पर सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान शिवाकांत मिश्रा, शेषनाथ सिंह, मंटू यादव, यशराम सिंह, शंभूनाथ सिंह, संतोष भारती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed