फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Riya in the girls category, Piyush in the boys category was first

Ballia News: बालिका वर्ग में रिया, बालक वर्ग में पीयूष प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Riya in the girls category, Piyush in the boys category was first
रतसर। फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर दो का आगाज रतसर इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर रविवार को हुआ।
विज्ञापन

रविवार को बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, रीतू द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, रिया द्वितीय एवं करिश्मा तथा मधुमिता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीयूष कुमार प्रथम, राजा राजभर द्वितीय एवं राजा बाबू तृतीय स्थान पर रहे। क्रिकेट सीनियर वर्ग में चवरी ने बहादुरपुर कारी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 9 रन से पराजित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कर किया। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रतसर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवांकला के छात्र छात्राओं ने योग प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रतसर, अमडरिया, जनऊपुर एवं पंचखोरा न्यायपंचायत के खिलाड़ियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
निर्णायक की भूमिका ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अजीत कुमार सिंह, शंकर रावत, अजय यादव, अमित सिंह एवं छोटू यादव आदि ने निभाई। कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स तथा क्रिकेट के शेष मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों का आज होगा पुरस्कार वितरण
रतसर। दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सोमवार को रतसर इंटर कॉलेज के मैदान में अपराह्न दो बजे पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रतसर पूर्व प्रधान स्मृति सिंह, टुनटुन उपाध्याय, उमेश सिंह, देवेंद्र गिरी, विजय गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed