फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rivalry for student union elections took life: nine nominated including former president

छात्र संघ चुनाव की रंजिश ने ली जान: पूर्व अध्यक्ष समेत नौ नामजद, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

बलिया में छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई सचिन यादव पुत्र मनराज यादव के तहरीर पर टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम पुत्र बबलू सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा करीब सात अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Rivalry for student union elections took life: nine nominated including former president
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज पर मंगलवार की सुबह छात्र नेता हेमंत यादव की हत्या मामले पर बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने मृतक के भाई सचिन यादव पुत्र मनराज यादव के तहरीर पर टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम पुत्र बबलू सिंह समेत नौ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा करीब सात अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल
विज्ञापन

घटना के पीछे छात्र संघ चुनाव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शिप्रान्त सिंह के साथ राजदीप सिंह, शुभम सिंह, उर्फ बिट्टू, संदीप सिंह पुत्रगण बूढा सिंह निवासी मिड्ढा थाना फेफना, मनीष सिंह उर्फ राणा सिंह निवासी मिड्ढा थाना फेफना, रोहित चौरसिया पुत्र हरेंद्र चौरसिया निवासी मिड्ढा थाना फेफना, रितेश चौरसिया निवासी मिड्ढा थाना फेफना, आशीष सिंह, वाईएन तिवारी उर्फ यश तिवारी के विरुद्ध नामजद तथा 7 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मामले में जापलीनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर ने मंगलवार को ही लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित कर दी हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल आलोक यादव पुत्र वशिष्ठ नारायण यादव निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed