फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rikawari ke adesh ki copy hue gayab

रिकवरी के आदेश की कॉपी हुई गायब

Fri, 16 Sep 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 16 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
rikawari ke adesh ki copy hue gayab
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
इंदिरा आवास आवंटन में अपात्रों से रिकवरी आदेश की कॉपी ही गायब हो गई है। इसका खुलासा तब हुआ जब नए पीडी ने रिकवरी के आदेश के संबंध में बाबुओं से फाइल मांगी। लेकिन उन्हें आदेश की कापी नहीं मिल सकी, पूछताछ की तो बाबू हीलाहवाली करने लगे। ऐसे में पीडी ने नए सिरे से मामले में जांच बैठाते हुए दो दिनों के अंदर बीडीओ से जांच आख्या मांगी है। 
विज्ञापन



अमर उजाला में ‘अपात्रों से आवास रिकवरी ठंडे बस्ते में’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद नवांगतुक सीडीओ संतोष कुमार ने तुरंत पीडी आरके त्रिपाठी को तलब कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। चूंकि पीडी आरके त्रिपाठी भी नए-नए आए हैं, लिहाजा उनको मामले की इसके पहले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बाबू को तुरंत तलब कर जब पूरी जानकारी मांगी तो पता चला कि सीडीओ के आदेश की कॉपी ही गायब है और तो और बाबू का कहना है कि सीडीओ के ऐसा कोई आदेश की कापी नहीं है। जबकि चार फरवरी को जमुआ निवासी संतोष कुमार के शिकायती पत्र पर तत्कालीन सीडीओ ने रिकवरी का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ अमर उजाला में छह फरवरी 2016 के अंक में प्रकाशित खबर में सीडीओ ने साफ बयान दिया था कि मामले में संतोष कुमार यादव की शिकायत पर जांच बैठाई गई थी, जांच में आरोप सहीं पाए जाने पर 15 लोगों से रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। गायब की बात को यहां से और बल मिलता है कि फरवरी माह के शिकायत कापी शिकायत कर्ता के पास यथावत है। लेकिन विभाग के पास इस माह की कोई भी कापी नहीं है। इस माह की कापी जिस पर सीडीओ आदेश किए थे। पीडी संतोष कुमार ने कहा कि इंदिरा आवास मामले में यदि किसी अपात्र को किस्त जारी किया गया है तो उससे निश्चित ही रिकवरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed