{"_id":"67ddbde6d6d37ee2050c668b","slug":"review-the-drinking-water-scheme-and-submit-a-report-within-a-week-ballia-news-c-190-1-bal1002-135964-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पेयजल योजना की समीक्षा कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पेयजल योजना की समीक्षा कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें
विज्ञापन
बलिया। जल-जीवन मिशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की जांच कर एक सप्ताह में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जल-जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक हुई।
डीएम ने प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम मुकीम अहमद ने बताया कि शासन की व्यय वित्त समिति द्वारा स्वीकृत सतही स्रोत आधारित पेयजल योजनाओं-बेलहरी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना, हनुमानगंज ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना तथा मनियर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के निर्माण की कार्यवाही शासन द्वारा सूचीबद्ध फर्म मेसर्स ईगल इन्फ्रा इण्डिया लिमिटेड, मेसर्स लारसेन एण्ड टूब्रो एवं मेसर्स गाजा-जीएआईपीएल (जेवी) द्वारा कार्यस्थल की अनुमोदित डिजाइन एवं ड्राइंग के अनुसार कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जिला स्तरीय समिति गठित करते हुए विस्तृत परीक्षण कराकर एक सप्ताह के अंदर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहें।