फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue matters dominated the police station resolution day

Ballia News: थाना समाधान दिवस पर छाए रहे राजस्व के मामले

Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Revenue matters dominated the police station resolution day
बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तो कुछ को निस्तारित करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

बैरिया थाने में समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के अध्यक्षता में हुआ। कुल छह मामले आए। इसमें पांच मामले राजस्व विभाग के थे। सिर्फ एक मामला पुलिस से संबंधित था। नौरंगा निवासी पारस ठाकुर सहित पांच लोगों ने शिकायती पत्र देकर जबरन फसल काटे जाने की शिकायत उप जिलाअधिकारी से की। वहीं, बैरिया निवासी अरशद हुसैन ने दाखिल खारिज का मामला उठाया।
विज्ञापन

गंगौली निवासी पार्वती देवी ने आम रास्ते का विवाद उठाया। संसार टोला निवासी विशेश्वर प्रसाद ने अपने खेत पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का मामला उठाया।सुरेमनपुर निवासी रविंद्र सिंह ने भी अपने खेत का मामला उठाया। राजस्व विभाग के मामलों मातहतों से तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह, एसआई शिवचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव और क्षेत्राधिकारी मो. फहीम की अध्यक्षता में थाना दिवस हुआ। कुल सात मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर अमरजीत यादव, अजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

सुखपुरा थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार बांसडीह शुभांशु श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। सभी मामले राजस्व संबंधी थे। कुल पांच मामलों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक पारसनाथ सिंह ने बताया कि राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण करने के लिए दे दिया गया है। विश्वदीप सिंह, राम सिंह यादव, लेखपाल दिलीप सिंह, ओमजी गुप्ता, लव यादव, विनोद सोनकर, अभय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बांसडीह कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में थाना दिवस हुआ। कुल 12 मामले आए। तीन मामले का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सभी मामले राजस्व के रहे। लेखपाल बसंत कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed