फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   retired soldier shot dead during election

चुनाव के दौरान चली गोली से रिटायर्ड सिपाही की मौत

Sat, 17 Oct 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 17 Oct 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
retired soldier shot dead during election
नरहीं थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में मतदान के दौरान हुई मारपीट तथा कई राउंड फायरिंग में रिटायर्ड सिपाही की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटे   गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया है जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कप्तान अनीस अहमद, डीएम शरद कुमार सिंह के साथ ही कमिश्नर और डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रामगढ़ गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पट्टीदार राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



रामगढ़ गांव में शनिवार को बूथ संख्या 191 और 192 पर मतदान शुरू हुए करीब डेढ़ घंटे ही बीते थे कि वोट देने जा रहे लोगों को समझाने और दबाव में वोट दिलाने की बात को लेकर सपा और बसपा समर्थकों में कहासुनी होने लगी पर पुलिस के हस्तक्षेप से लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के समर्थक मतदान केंद्र के करीब पहुंच गए और वहां फिर से कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष फायरिंग करने लगा। जिससे दूसरे पक्ष के सेवानिवृत्त सिपाही रामनाथ यादव (65) और उनका बेटा कामता यादव (24) लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।  साथ ही मारपीट में रामनाथ के बड़े बेटे जितेंद्र नाथ यादव  (38) का हाथ टूट गया। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। जबकि कामता को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल जितेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम शरद कुमार सिंह और एसपी अनीस अहमद अंसारी घटना स्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कमिश्नर आरसी गोस्वामी और डीआईजी रतन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी द्वय ने मृतक के परिवार वालों और वहां मौजूद लोगों से भी घटना की जानकारी ली।


मृत रामनाथ के पट्टीदार की तहरीर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चली है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दूसरा जख्मी है। उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed