फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Retired BSF jawan died of corona ..

सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की कोरोना से हुई मौत..

Wed, 14 Apr 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Retired BSF jawan died of corona ..
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के पुरवा दुर्जनपुर निवासी रिटायर्ड बीएसएफ के जवान के कोरोना की जद में आने से मंगलवार की देर शाम आजमगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने रिटायर्ड बीएसएफ के जवान का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही आजमगढ़ में कर दिया गया। जैसे इस बात की खबर दुर्जनपुर गांव में पहुंची पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।
विज्ञापन

बता दें कि दुर्जनपुर गंगापुर निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड बीएसएफ के जवान धर्मनाथ सैनी वर्तमान में लालगंज स्टेट बैंक पर गार्ड के रूप में ड्यूटी पर कार्यरत था। विगत एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब थी। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कोई राहत नहीं मिलने पर बीएचयू ले गए। वहां कोरोना के चलते डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। विवश होकर घरवाले उसे आजमगढ़ इलाज के लिए ले गए। इस दौरान डॉक्टरों ने सबसे पहले कोरोना जांच की। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद, डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया लेकिन धर्मनाथ मंगलवार की शाम कोरोना से जंग हार गया। परिजनों की मानें तो डॉक्टरों द्वारा धर्मनाथ सैनी की पार्थिव शरीर को वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed