फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rest of the passengers uncle and nephew died due to collision with trailer

Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाकि सवार चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rest of the passengers uncle and nephew died due to collision with trailer
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित पहाड़पुर गांव के समीप मंगलवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विजय कुमार कन्नौजिया (40) पुत्र सिद्धू कन्नौजिया अपने भतीजे ऋतिक कन्नौजिया (25) पुत्र बृजेश कन्नौजिया के साथ रिश्तेदारी से बाइक से घर आ रहे थे। बलिया की तरफ से आ रही ट्रेलर ने उनको टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विजय संवरा डिग्री काॅलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। ऋतिक के पिता सेना में हैं। चाचा-भतीजा शादी के सिलसिले में बलिया गए हुए थे। वहीं से छठ पर्व का फल लेकर घर आ रहे थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ऋतिक को एक भाई है। वह अपनी बड़़ी मनीषा की शादी के लिए रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed