फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Responsibility to keep freedom intact in the hands of youth

युवाओं के हाथों में आजादी को अक्षुण्य रखने की जिम्मेदारी

Tue, 23 Aug 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Responsibility to keep freedom intact in the hands of youth
सुखपुरा। बड़ी-बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने और राष्ट्र के नवनिर्माण की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है। युवा आगे बढ़े और बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लें। भारत माता की भी यही पुकार है। यह बातें वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम विचार पांडेय ने कहीं। वह मंगलवार को शहीद दिवस पर ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी राष्ट्र समाज को परिवार की पहचान उसके पुरखों से होती है। गुलामी में जकड़ी भारत माता जब आजादी के लिए करा रही थी तो यही हमारे पूरखे के बिना किसी भेदभाव के अपने खून से राष्ट्र को आजाद कराया। इन्हीं की शहादत में हम आज यहां याद कर रहे हैं। उनकी कुर्बानी हमें युगो युगो तक प्रेरणा देती रहेगी। क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने की ओर है। झंडारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैय्यर ने सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। करीब एक दर्जन विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था। उन्हें पुरस्कृत किया। शहीद दिवस पर ग्राम पंचायत द्वारा दो कूड़ा कलेक्शन वाहन को विधायक केतकी सिंह, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, लोक अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शहीद स्मारक बहुत ही सुंदर बनाया गया है। इसमें एक छोटा पुस्तकालय है, जो लोगों को ऐतिहासिक जानकारी देता है। मन्यु चौहान, उमेश सिंह, प्रकाश उपाध्याय, नितेश सिंह, मेराज अंसारी, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अख्तर अली, समरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed