फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolve to build a united India

Ballia News: संगठित भारत के निर्माण का संकल्प

Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Resolve to build a united India
सागरपाली क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव में निकाले गए पथसंचलन में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल खोरीपाकड़ की वीर सावरकर शाखा की ओर से विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दाैरान संगठित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता अमित कुमार ने की। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने संघ के पांच परिवर्तनों का उल्लेख किया। संघ की कार्य विस्तार यात्रा की जानकारी दी। कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। यह वर्ष एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने का समय है, जहां समाज, संस्कृति और संस्कार एक सूत्र में पिरोए जा रहे हैं। नागाजी सरस्वती विद्यालय से सागरपाली तक पथ संचलन किया गया। जिला कार्यवाह अरुण मणि, अखिलेश्वर, प्रवीण, शैलेंद्र त्रिपाठी, निर्भय निरंजन शंकर उपाध्याय, लव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लालगंज : मुरली छपरा के लालगंज में पथ संचलन किया गया। मुरार पट्टी से इंटर काॅलेज, बहुआरा स्कूल तक दो किलोमीटर की दूरी तय की गई। मुख्य वक्ता मिथिलेश नारायण ने कहा कि संघ समाज को एक सूत्र में पिरो रहा है। पूर्व बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, अखंड प्रताप, कमलाकांत, पवन, देव पाठक, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, राजेंद्र मिश्र, धर्मवीर उपाध्याय, हैप्पी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियर : आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनियर इंटर कॉलेज के स्व. गीता सिंह सभागार से पथ संचलन किया। यह मनियर इंटर कॉलेज, थाना, चांदू पाकड़, बिचली मठिया, बड़ी बाजार, परशुराम स्थान, गुदरी बाजार, पुराना कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, अनुसूचित बस्ती, मनियर बस स्टैंड होते हुए मनियर इंटर कॉलेज पर संपन्न हुआ। कमलेश कुमार सिंह ने पुष्पवर्षा की। प्रांत कार्यवाह विनय सिंह, अखिलेश्वर, सौरभ सिंह, रविनेश सिंह, देवेंद्र वर्मा, हरेराम सिंह, सतीश सिंह, कमलेश तिवारी रहे।

अनुशासन व एकता का परिचय दिया
इंदरपुर। शताब्दी वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर नगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगरा मंडल के सामूहिक गणवेश एकत्रीकरण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन व एकता का परिचय दिया। सह जिला कार्यवाह प्रेम प्रकाश राय ने गणवेश की शुचिता, मर्यादा पर चर्चा की। कहा कि गणवेश न केवल संघ की पहचान है बल्कि यह स्वयंसेवक के चरित्र, समर्पण और संघ के प्रति निष्ठा का प्रतीक भी है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वंदेमातरम, जयश्रीराम, भारत माता की जय व जातिवाद की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई भाई... के नारे लगाए। कार्यक्रम में बृजेश पाल, सौरभ मिश्र, डाॅ. समरजीत बहादुर सिंह, राजीव सिंह चंदेल, प्रेम प्रकाश पांडेय, दीपक कुमार शामिल रहे।

सनातन के प्रति जागरूक कर रहा आरएसएस
बेल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्दीरामपुर के प्रांगण में पूर्ण गणवेश के साथ स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इसमें जिला प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक गिरि ने संघ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। डॉ. गिरि ने कहा कि संघ की यह यात्रा केवल संगठन की गाथा नहीं, बल्कि संस्कार, संघर्ष और संकल्प की अखंड साधना है। उन्होंने कहा कि संघ विजयदशमी को अपनी 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। साथ ही, लोगों को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण व भारत को परम वैभव के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्वगुरु बनकर दुनिया को सत्य, अहिंसा और करुणा का पाठ पढ़ाएगा। मौके पर डॉ अमित सिंह, संतोष, पवन, सुनील, गुलाब आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed