{"_id":"5ebd7ac78ebc3e904a749861","slug":"resident-of-sangli-maharashtra-s-worker-committed-suicide-by-hanging-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के सांगली निवासी कामगार ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के सांगली निवासी कामगार ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी
Thu, 14 May 2020 10:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
बलिया जिले के रसड़ा नगर के शिवम गली स्थित ओमकार कटरा में बृहस्पतिवार सुबह एक कामगार ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह सोना और चांदी गलाने का काम करता था। महाराष्ट्र के सांगली जिले के सुखदेव नगर बरोरा रोड लोहरा निवासी शरद पोपट तोलुके (25) पुत्र पोपट शंकर तोलुके अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ ओमकार कटरा में अजय वर्मा के मकान में रहकर सोना-चांदी गलाने का काम करता था।
विज्ञापन
उसके साथ रह रहे आकाश भारत तोलुके और मयूर गणपति जाधव ने बताया कि गुरुवार सुबह शरद सबसे पहले उठा और टहलने चला गया। सात बजे टहलकर लौटा तो ऊपर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद साथ रहने वाला उसकी बुआ का लड़का आकाश ऊपर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आकाश ने आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो शरद पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका था। शरद अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है जिसकी शादी हो गई है। वह अपनी बुआ व मामा के लड़के के साथ लगभग 10 माह से रसड़ा में रह कर सोना चांदी गलाने का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था।
विज्ञापन
उसने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दे दी। सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि युवक का मोबाइल नंबर ले लिया गया है। कॉल डिटेल से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों से बात की और किन परिस्थितियों में खुदकुशी की है।