फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resentment among farmers due to slow shopping

धीमी गति से हो रही खरीददारी से किसानों में नाराजगी

Tue, 12 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Resentment among farmers due to slow shopping
बेल्थरारोड। कृषि मंडी स्थित विपणन शाखा गेहूं क्रय केंद्र पर धीमी गति से गेहूं की खरीदारी हो रही है। जिससे किसान परेशान हैं। उधर, केंद्र पर भंडारण की समस्या के चलते क्रय किए हुए गेहूं खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं। जिससे गेहूं खराब होने की संभावना बढ़ गई है। विपणन निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि 450 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें 48 किसानों से चार हजार कुंतल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। जबकि 25 हजार कुंतल खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्रय किए गए गेहूं का भुगतान किसानों के खाते में कर दिया गया है। केंद्र पर धीमी गति से खरीद हो रही है। इस बीच केंद्र पर दूर-दराज से गेहूं विक्रय के लिए आए किसानों की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं है। किसानों के बैठने और पेयजल की सुविधा नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed