फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reprimand for not getting the list of connection holders

Ballia News: कनेक्शन वालों की सूची न मिलने पर फटकार

Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Reprimand for not getting the list of connection holders
बांसडीह रोड। विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत दिउली में शनिवार को शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त शीलधर यादव आईएएस ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में डोर टू डोर लोगों से मिलकर नल से जल योजना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव से जल नल से कनेक्शन धारियों की सूची मांगी। जिसपर सूची नहीं उपलब्ध कराई गई। जिससे नगर आयुक्त ने सचिव को फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पानी मिले, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव व पानी टंकी संचालक को पानी टंकी कनेक्शन पर लापरवाही व मौके पर देर से पहुंचने पर फटकार लगाई। साथ ही नल पाइप में टूटे फूटे की शिकायत पर गंभीरता लेते हुए ठीक कराते हुए निरंतर पीने का पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त द्वारा ग्राम पंचायत स्थित पानी टंकी परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधा रोपण पर प्रकाश डाला गया। कहा कि पौधों को लगाने के साथ उसे बचाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बचाने व जल है तो कल है स्लोगन दोहराया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने गांव स्थित अमृत सरोवर पोखरा को बारीकी से देखा और उसे सही ढंग से देख रेख करने की सलाह दी।

वहीं सरकार की चल रही योजनाओं को बताया। इस मौके पर विशेष निजी सचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त का दिउली गांव में आगमन हुआ। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान मुक्तेश्वर वर्मा, अखिलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed