फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Repairs cost Rs 19.9 lakh, road broke down in three months

Ballia News: 19.9 लाख से मरम्मत, तीन महीने में ही सड़क टूटी

Fri, 08 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Repairs cost Rs 19.9 lakh, road broke down in three months
संवाद न्यूज एजेंसी दुबहड़ / बलिया। सड़कों के निर्माण में मानक की अनदेखी हो रही है। एनएच-31 से घोड़हरा गांव को जाने वाली सड़क अप्रैल महीने में बनी थी। मरम्मत में लापरवाही के कारण तीन महीने में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

19.9 लाख से 1.5 किमी सड़क बनाई गई थी। कार्यदायी संस्था लोनिवि निर्माण खंड ने ऐसा कार्य कराया कि सड़क पूरी तरह से गड्ढायुक्त हो गई है। इससे लोगो के आने व जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था की तरफ से बोर्ड भी लगाया दिया गया है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग गंदे पानी व कीचड़ से पटा पड़ा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद राम ने बताया कि सड़क की सुरक्षा व सुंदरता के लिए जिम्मेदार लोगों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख महेशानंद गिरी ने कहा कि हमने कई बार जिम्मेदार लोगों से बात की लेकिन कोई प्रगति नहीं है। सड़क पर ही नाली का पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed