फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Repair of Bhagalpur bridge stopped the speed of 10 buses

भागलपुर पुल की मरम्मत ने रोकी 10 बसों की रफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Repair of Bhagalpur bridge stopped the speed of 10 buses
बलिया। मरम्मत के लिए सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित करने से 10 अनुबंधित बसों के पहिए रुक गए हैं। इससे रोडवेज की आय को भी चपत लग रही है। अब इन बसों का रूट बदल कर मऊ दोहरीघाट रूट से चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ऐसे में रूट बदलने पर लोगों को किराए में भी अंतर हो सकता है।
विज्ञापन

दो दशक पूर्व सरयू नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। राज्य सेतु निर्माण निगम ने एक माह तक के लिए पुल पर भारी वाहनों का यातायात बंद कर दिया है। 12 जनवरी से 11 फरवरी तक पुल पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुल मार्ग बंद हो जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश का बिहार, बंगाल, असम आदि पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क टूट गया है। ऐसे में वाहनों को अब दूसरे मार्गों से अधिक दूरी तय करके गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। पुल पर आवागमन प्रतिबंधित होने से रोडवेज की 10 अनुबंधित बसें भी खड़ी हो गई हैं। ये बसें बेल्थरारोड, देवरिया, गोरखपुर रूट पर चलाई जा रही थी। प्रभारी एआरएम राकेश श्रीवास्तव इन बसों को अब मऊ-दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर तक चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बसों के संचालकों की ओर से आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed