फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Repair of approach road completed, Jaiprabha bridge bridge traffic restored after 50 hours

एप्रोच मार्ग का मरम्मत पूरा, 50 घंटे बाद जयप्रभा सेतु आवागमन बहाल

Sun, 30 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Repair of approach road completed, Jaiprabha bridge bridge traffic restored after 50 hours
जयप्रकाश नगर। यूपी-बिहार राज्य को जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु के यूपी सीमा का एप्रोच भारी वर्षा होने के कारण बृहस्पतिवार की देर रात धंस गया था। जिसके बाद भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। इसकी जानकारी होते ही विधायक सुरेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को बुलवाया और विधायक की कवायद पर ही शनिवार को एप्रोच मरम्मत का काम शुरु हो गया। शनिवार की देर रात में मरम्मत कार्य होने पर करीब 50 घंटे बाद आवागमन बहाल हो गया। बता दें कि यॉस तूफान का प्रभाव जनपद में भी बीते बुधवार की देर शाम से शुरू हो गया था। जिससे क्षेत्र में लगातार 48 घंटों तक बारिश होती रही। जिसका प्रभाव क्षेत्र के यूपी से बिहार राज्य को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के एप्रोच पर पड़ा और बृहस्पतिवार की देर रात अचानक एप्रोच धंस गया। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। शुक्रवार को सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए एनएचएआई आजमगढ़ के परियोजना प्रबंधक पकंज पवार को दी। सूचना मिलते ही एनएचएआई के अधिकारी अपने साथ ठेकेदार को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना विधायक सुरेंद्र सिंह को हुई तो वह भी कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रभा सेतु पर पहुंच गए और सम्बंधित अधिकारी व ठेकेदार से वार्ता की। कहा कि इस मार्ग की बदहाली के जिम्मेदार आप लोग हो और इसका आरोप हम जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ रहा है। इसलिए आप लोग हमारे साथ इस मार्ग पर पैदल चलकर देखिए कि यहां की जनता कैसे इस मार्ग पर चलती है और उसे कितना कष्ट होता है। विधायक ने पूर्व सैनिक होने के कारण परियोजना प्रबंधक को तो छोड़ दिया लेकिन अन्य अधिकारी व ठेकेदार को पानी में ही चलवाया। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हर हाल में एप्रोच का मरम्मत कर दिया जाएगा। इसके बाद शनिवार को सुबह से ही मरम्मत कार्य शुरु हुआ और रात करीब 11 बजे पूरा हुआ और आवागमन प्रारम्भ हो गया। इसके बाद यूपी व बिहार दोनों राज्यों में खड़े करीब एक हजार से अधिक ट्रक चालक अपने ट्रकों को लेकर अपने अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए। रास्ते से गुजर रहे ट्रक चालक रविंद्र कुशवाहा, भरत सिंह, जवाहिर वर्मा, पुरेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र राम, पलट चौधरी, छट्ठू यादव आदि ने कहा कि पहली बार इतनी जल्दी मरम्मत का कार्य होते देखा है। यहां के विधायक की देन है कि इतना जल्दी हमलोगों को अपने गंतव्यों को जाने के लिए मिल रहा है। इस बाबत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पंकज पवार ने कहा कि एप्रोच के मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है और पुल से आवागमन बहाल हो चुका है। ऐसे ठेकेदार को अभी नजर रखने को कहा गया है ताकि कोई दिक्कत होने पर तुरंत मरम्मत करें। - पंकज पवार, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed