फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Removal of goods started on the land of Munsif Court

मुंसिफ न्यायालय की भूमि पर शुरूहुआ सामानों को हटाना

Fri, 30 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Removal of goods started on the land of Munsif Court
रसड़ा। नगर स्थित मुंसिफ न्यायालय के प्रांगण में वर्षों से जमे दुकानदारों ने प्रशासन की सख्ती के बाद शुक्रवार को धीरे-धीरे अपना समान दुकानों से हटाना शुरू कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि वो वर्षों से अपनी अजीविका यहीं पर चला रहे थे। अब सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रभु दयाल, तहसीलदार प्रभात सिंह, नॉयब तहसीलदार शैलेश कुमार और कोतवाल नागेश उपाध्याय ने शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ दुकानदारों से तत्काल दुकान खाली कर हटाने का आदेश दिया। इसके बाद कुछ दुकानदार तत्काल अपनी दुकान से समान निकालने लगे। विगत कई वर्षों से कई दर्जन दुकानदार मुंसिफ न्यायालय की जमीन में गुमटी रखकर अपनी आजीविका चलाते थे। कुछ दुकानदार का कहना है कि वो बहुत दिनों तक दुकान का भाड़ा तहसील में देते थे। मुंसिफ न्यायालय खुलने से जहां आम लोगों में प्रसन्नता है, वहीं दुकान खोल कर अजीविका चलाने वाले दुकानदारों में अजीविका खोने से मायूस हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के लिए उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री से पत्र लिख कर मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed