फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remembering the Kakori incident, we paid tribute to the martyrs

Ballia News: काकोरी कांड को याद कर शहीदों को किया नमन

Sat, 09 Aug 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Remembering the Kakori incident, we paid tribute to the martyrs
बलिया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह कार्यक्रम शहीद पार्क चौक में शुक्रवार को आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक साहसिक अध्याय है, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दी थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस बल ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं को आज़ादी के इन वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सेनानियों के परिवारों को शॉल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी और जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पौधरोपण भी किया। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। सीडीओ ओजस्वी राज, अध्यक्ष नगर पालिका संत कुमार उर्फ मिठाई लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed