{"_id":"673cc5a1179cd7ce9e0b09f6","slug":"remembered-indira-gandhi-on-her-birth-anniversary-ballia-news-c-190-1-bal1001-127109-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जयंती पर इंदिरा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जयंती पर इंदिरा गांधी को याद किया
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कांग्रेस कैंप कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस नेता मृत्युंजय शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। नियाज अहमद ने कांग्रेस के गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया। अहमद कमाल लड्डन ने कहा कि स्व. गांधी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित हुए। कोकिल राम ने स्व. गांधी के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। मौके पर फैयाज अहमद, जान अंसारी, मनीष पांडेय, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
जयंती पर याद की गईं पूर्व पीएम
बलिया। वैष्णवी महिला उत्थान समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। नगर की आवास विकास काॅलोनी स्थित संस्था के कार्यालय पर उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संस्था की प्रबंधक मीना तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी सशक्त हस्ताक्षर थीं। इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इस मौके पर बब्बन सिंह, पारसनाथ मिश्र, अलका मिश्रा, संध्या श्रीवास्तव, नीलम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने इंदिरा की जयंती मनाई
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री . इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने इच्छा शक्ति से विश्व पटल पर भारत को सशक्त देश के रूप में स्थापित किया। पाकिस्तान का बंटवारा कराकर बांग्लादेश बनवाया। स्व. गांधी ने देश की अखंडता के लिए प्राणों की आहुति दे दी। गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, भैया लल्लू सिंह, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।