फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remembered and paid tribute to the martyrs of 23 August 1942

Ballia News: 23 अगस्त 1942 के शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Remembered and paid tribute to the martyrs of 23 August 1942
सुखपुरा। 23 अगस्त, 1942 के शहीदों की याद में सुखपुरा शहीद दिवस शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडेय ने झंडा फहराया किया। इसके पहले स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाल कर गांव में भ्रमण किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामविचार पांडेय ने कहा कि जिन शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर भारत माता को गुलामी के जंजीरों से बाहर निकाला। इन्हीं शहीदों की याद में सुखपुरा में बने इस शहीद स्मारक से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन शहीदों ने भारत माता की आजादी के बाद का जो सपना देखा था, उस सपना को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बड़ी-बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को बनाए रखने व राष्ट्र के नवनिर्माण की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार की पहचान उनके पुरखों से होती है। गुलामी में जकड़ी भारत माता जब आजादी के लिए लड़ रही थी। तो यही हमारे पुरखे बिना किसी भेदभाव के अपने खून से राष्ट्र को आजाद कराया। भाजपा नेता विश्राम सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बृजानंद पांडेय व संचालन रामाशंकर यादव ने किया। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनिल सिंह, क्रांतिकारी स्मारक समिति के सचिव प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल लाल, द्विजेंद्र मिश्रा, बृजनाथ सिंह, सौरभ कुमार, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, उमेश सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed