फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remember the help number, you will get immediate help in crisis

याद रखें हेल्पनंबर, संकट में मिलेगी तुरंत सहायता

Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Remember the help number, you will get immediate help in crisis
बलिया। सरकार महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। 155260, 1090 और यूपी-112, ये तीनों नंबर आपको संकट की घड़ी में तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही आपकी पहचान भी गोपनीय रखी जाती है। इन दिनों साइबर क्राइम काफी बढ़ा है, इसलिए सतर्क रहें। स्मार्टफोन का प्रयोग करने वाली छात्राएं विशेष सावधानी बरतें। ये बातें सोमवार को एसपी राजकरन नय्यर ने कहीं। वह नगर के रामपुर उदयभान स्थित डा. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

एसपी राजकरन नय्यर ने कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को मुश्किलों से लड़ने के साथ ही साइबर क्राइम और अन्य कानून के प्रति भी जागरूक किया। एसपी शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। सबसे पहले छात्राओं को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी। व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर का उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी दी। कहा कि सबसे अधिक अपराध फेसबुक, व्हाट्स एप, एटीएम कार्ड के जरिये हो रहे हैं। इसमें पढ़े-लिखे लोग भी पीड़ित है। इससे बचना है तो स्वयं को जागरूक होना होगा और दूसरों को भी करना पड़ेगा। सचेत किया कि सुनसान गली या रास्ते से न जाएं। अगर जाएं तो सतर्क रहें। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख देखें। निश्चित ही लक्ष्य मिलेगा।
विज्ञापन

---
छात्राओं के सवाल, एसपी के जवाब
सवाल - जनपद में स्मार्ट पुलिसिंग है या नहीं, अगर है तो कहां रहती है जो दिखती नहीं है? शुभ्रा कुमारी
जवाब- स्मार्ट पुलिसिंग दिखने की नहीं, समझने की चीज होती है। पहले की पुलिसिंग और वर्तमान की पुलिसिंग में अंतर करेंगी तो स्वयं समझ में आ जाएगा। पहले थाने बहुत कम हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में प्रत्येक जगह थाने व पुलिस चौकी मिलेगी। महिला डेल्प डेस्क, आनलाइन एफआईआर, हेल्पलाइन नंबर ये स्मार्ट पुलिसिंग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सवाल - शाम को हम कोचिंग से पैदल घर जा रहे है और रास्ते में कोई बदमाशी करता है तो क्या करें? साक्षी राय
जवाब - कोशिश करें कि सुनसान गली या मार्ग से न जाएं। अगर जा रही हैं और आपके साथ किसी ने कोई बदसलूकी करने की कोशिश करें तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 व 112 नंबर पर सूचना दें। पुलिस के आने तक अपने आत्मबल को बनाकर रखें। आसपास के लोगों की मदद लें।
---
सवाल - अगर रात में हम अकेले हैं और असुरक्षित है तथा कोई साधन नहीं है तो क्या करें? अंशा सिंह
जवाब - अगर आप अकेली हैं और असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो 112 नंबर डायल कर सूचना दें। सूचना देने के 10 से 15 मिनट के अंदर पुलिस पहुंच जाएगी। आपको सुरक्षित घर पहुंचा देगी या आपके माता-पिता या रिश्तेदार को बुलाकर उनके हवाले कर देगी।
---
सवाल - अगर कोई लड़का व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से इमेज खराब करने की कोशिश या परेशान कर रहा है तो क्या करें? अंजली पांडेय
जवाब - आप संकोच, शर्म छोड़ तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 व 112 पर डायल करें। वह किसी भी कोने में रहेगा, उसे पुलिस पकड़कर जेल भेजेगी। यह अपराध की श्रेणी में आता है।
---
सवाल - जघन्य अपराध करके उसका वीडियो फेसबुक या व्हाट्सएप पर अपलोड कर दिया जाता है। इसे देखने के बाद लोग सहम जाते है। इससे कैसे बचे? कुमकुम दूबे
जवाब - पहले तो वायरल वीडियो की पड़ताल करें कि वह कब और कहां की है। अगर तत्काल की घटना का वीडियो है तो नजदीकी थाने या चौकी पर शिकायत करें। अगर पुराना है तो उस पर ध्यान न दें। इसके बजाय दूसरे काम पर ध्यान लगाएं।
---
सवाल - पांच ऐसे चीजें बताएं, जिससे हम लोगों को भी प्रेरणा मिल सके ? छात्रा खुशी राय
जवाब - आज कल हम लोगों का सामाजिक, पारिवारिक संपर्क टूट रहा है। पहले परिवार एकजुट होता था, अब हम एकल परिवार में सीमित होते जा रहे हैं। तकनीकीशिक्षा अर्जित करें। अपडेट रहना होगा, ताकि देश विदेश में क्या हो रहा है उसका ज्ञान मिल सके। पहले घर में एक टीवी हुआ करता था, लेकिन अब प्रत्येक कमरे में टीवी है। इस कारण हम लोग अलग होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण हम लोग एक दूसरे से कटते जा रहे हैं, इससे बचने के लिए एक-दूसरे से संवाद करें।

---
सवाल - चर्चित रागिनी हत्याकांड में पुलिस क्या कर रही है? श्रेया
जवाब - छह आरोपियों को सात से आठ घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजती है। आपकी सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सजा दिलाकर ऐसे अपराध पर रोक लगाने की कोशिश की जाती है, ताकि इसकी पुनरावृत्ति व हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed