फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief shall soon

जल्द िमलेगी लोगों को राहत

Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
जनपद के मरीजों को विभिन्न ब्लड जांच के लिए अब बाहर नहीं जाना होगा। अब उनकी जांच जिला अस्पताल स्थित पैथालॉजी में ही होगी। इसके लिए जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनें भी आ चुकी है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल स्थित पैथालॉजी विभाग में फुल बायोकेमिस्ट्री, आटो एनलाइजर, कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी), सेमी आटो एनलाइजर, ईएसआर आदि की जांच के लिए आधुनिक मशीनें आ चुकी है। जिससे ब्लड शुगर, यूरिया, टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर, वीडीआरएल सहित छोटी-बड़ी सभी जांच अब जिला अस्पताल में होगी। इसके पूर्व मरीजों एवं उनके तीमारदारों को वाराणसी एवं लखनऊ जाना पड़ता था। इसके अलावा जिला अस्पताल के बाहर स्थित प्राइवेट पैथलॉजी पर जांच के लिए जाना पड़ता था। जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को आर्थिक एवं मानसिक दोनों तरह से परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन


लेकिन जिला अस्पताल में आधुनिक जांच की मशीनों के आ जाने के बाद अब मरीजों एवं उनके तीमारदारों को छोटी व बड़ी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस बाबत ब्लड बैंक प्रभारी/ वरिष्ठ फिजीशियन डा. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि आधुनिक मशीनें आ चुकी है और कुछ और आने वाली है। पूरी मशीनें आ जाने के बाद छोटी सी जांच से लेकर बड़ी जांच तक जिला अस्पताल में होना आरम्भ हो जाएगा। बताया कि ट्रेनर जल्द ही सबको प्रशिक्षित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed